अनुसूचित जाति बहुल गांवों के विकास का बनेगा रोडमैप, हर सुविधा का होगा जमीनी आकलन
गया, जुलाई 8 -- फतेहपुर प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। बीडीओ शशि भूषण साहू की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। योजना के तहत होने वाले सर्वेक्षण और विकास कार्यों को लेकर संबंधित कर्मियों को विस्तार से दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ शशिभूषण साहू ने बताया कि योजना के तहत प्रखंड के प्रत्येक गांव का व्यापक सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के दौरान सड़क, गली, नाली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, शौचालय सहित करीब 40 बिंदुओं पर आधारभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ग्रामसभा में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाओं का चयन किया जाएगा। अनुसूचित जाति बहुल टोले में आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.