अनुसूचित जाति टोलों में 27 से लगेगा गुरु रविदास विकास शिविर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने समाहरणालय सभागार में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत सभी अनुसूचित जाति टोलों में कलश यात्रा, गुरु संत रविदास विकास शिविर, आईईसी वाहनों से प्रचार-प्रसार और अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा 18 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त तक प्रखंडों तक जाएगी। सभी बीडीओ को पंचायत स्तर तक इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने को कहा। अभियान का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति की आबादी वाले टोलों में सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है। 27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सभी अनुसूचित जाति की आबादी वाले टोलों में संत रविदास विकास शिविर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.