मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जिले में समरसता संकल्प अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत अनुसूचित जाति आबादी वाले टोलों को सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है। इसकी जानकारी जिला सभागार में जिलाधिकारी कुमार गौरव व एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बुधवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी। डीएम ने बताया कि इसके लिए जिले में कुल 2751 अनुसूचित जाति टोले चिह्नित किए गए हैं। अभियान के तहत कलश यात्रा, संत रविदास विकास शिविर, सूचना-शिक्षा-संवाद वाहनों से प्रचार-प्रसार और अन्य जागरूकता कार्यक्रम होंगे। 18 अगस्त से कलश यात्रा प्रारंभ हो चुका है। यह भी पढ़ें- महनार में जात-पात और ऊंच-नीच से ऊपर उठने का संदेश, निकली कलश यात्रा दूसरे चरण में 27 अगस्त से 15 फरवरी तक प्रत्येक बृ...