बगहा, अप्रैल 8 -- गौरव कुमार बेतिया। निज संवाददाताअनुसूचित जाति जन जाति आवासीय विद्यालयों में वर्ग 11 वीं में एडमिशन लिया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी अमित भास्कर ने बताया कि जिले में चल रहे 7 आवासीय विद्यालयों में प्रति आवासीय विद्यालय में 160 छात्र छात्राओं का एडमिशन किया जाएगा। इसके लिए कल्याण विभाग के पोर्टल पर छात्र छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके तहत 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन करना होगा।28 से 30 तक आवेदन में सुधार होगा। उसके बाद 11 मई को फाइनल नामांकन के लिए सूची जारी की जाएगी। डी डब्लू ओ ने बताया कि 15 मई से 25 मई तक चयनित छात्रों का एडमिशन लिया जाएगा।15 जून से सत्र शुरू हो जाएगा। वर्ग 11वीं में गणित, जीव विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में एडमिशन लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.