मधुबनी, जून 20 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक दल के नेता एवं मधुबनी विधायक माधव आनंद ने कहा है कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समता पर आधारित समाज का निर्माण ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने का मार्ग है। यह भी पढ़ें- अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध :माधव आनंदअनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री का आगमन शनिवार को जिला अतिथि गृह में सूबे के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान के मधुबनी आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए विधायक माधव आनंद ने जिले में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मधुबन...