हजारीबाग, अप्रैल 6 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा की बैठक सोमवार को केवी सहाय पार्क हजारीबाग में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई।जिसका संचालन राज्य कमेटी सदस्य जागेश्वर मुंडा ने किया। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष बबलू कुमार पासवान गिरिडीह जिला प्रभारी दीपक कुमार जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पासवान हजारीबाग जिला सचिव रंजन राम भुइयां जिला कार्य समिति सदस्य मनोज राम भुइयां कालेश्वर राम, शशि राम आदि शामिल हुए। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया 14 अप्रैल को प्रदेश कमेटी के द्वारा हजारीबाग अंबेडकर चौक के पास 10:30 बजे पूर्वाह्न से धूमधाम से अम्बेडकर जयंती को मनाना है। जयंती समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर जोर दिया ...