हजारीबाग, मार्च 14 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा संगठन का 12 वां स्थापना दिवस दिनांक 15 मार्च रविवार को समय 11 बजे पूर्वाहन से स्थान -कैथोलिक आश्रम हाल हजारीबाग में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में सभी जिलों से लोगों के भागीदारी होगी। हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखंड पंचायत से लोग भाग लेंगे। 12 वे स्थापना दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी एवं अल्पसंख्यक का संविधान में प्रदत अधिकार एवं वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश कमेटी जिला कमेटी का गठन एवं विस्तार किया जाएगा। नई कमेटी का गठन किया जाएगा । यह जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान केंद्रीय सचिव राजकुमार रवि एवं राज्य कमेटी सदस्य गौरी शंकर राम प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष कुमार ने दी। ...