औरैया, जुलाई 10 -- समाज कल्याण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, पुर्वा सुजान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र छात्र विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रावास में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों के लिए 70 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 30 प्रतिशत सीटें निर्धारित की गई हैं। दिव्यांग छात्रों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार शशि ने बताया कि छात्रावास में प्रवेश के लिए वही छात्र पात्र होंगे, जो समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभागों की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के पात्र हों तथा किसी विद्यालय, कॉलेज या विश्वविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हों। प्रवेश उच्च कक्षा में अध्ययन, विद्यालय की दूरी और आर्थिक स...