अनुसूचित जाति छात्रावासों में चला भाजपा का संपर्क अभियान
गोरखपुर, अप्रैल 20 -- गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकताओं ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के सम्मान अभियान के तहत सोमवार को छात्रावासों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल नगर मंडल के गांधी गली के अम्बेडकर छात्रावास में पहुंचकर विकसित भारत-विकसित प्रदेश से संबंधित पुस्तिका, कैलेण्डर दिया। इसी क्रम में संत रविदास छात्रवास लाल डिग्गी में जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर अभियान संयोजक अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महामंत्री अच्युतानंद शाही, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, कृष्ण कुमार, इन्द्र मणि उपाध्याय, अनुराग मझवार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.