रांची, मई 21 -- बुंडू, संवाददाता। उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अनुसूचित जाति के बच्चों, विशेषकर बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय खोलने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के बाद भी अनुसूचित जाति समाज के बच्चों के लिए पर्याप्त आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था नहीं हो सकी है, जिससे गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत माध्यम है। इसलिए सरकार को अनुसूचित जाति और वंचित समाज के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जल्द से जल्द आवासीय विद्यालय खोलने की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल म...