सोनभद्र, फरवरी 9 -- सोनभद्र। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लवकुश कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुसूचित जाति से सम्बन्धित जनपद मे दर्ज प्रकरणों की स्थिति व उनके निस्तारण की प्रगति तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं से आच्छादित किए जाने की समीक्षा की गई। उन्होंने आयोग के संन्दर्भित केसों प्रकरणों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होनें अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत लाभन्वित किये जाने, मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इण्डिया, अनुसूचित जाति के छात्रावास , भूमि पट्टा आवंटन,मनरेगा योजना, उज्जवला योजना, जन धन खाते सहित केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि सरकार द्वारा संचालित यो...