अनुसूचित जाति के पीड़ितों की एफआईआर प्राथमिकता पर दर्ज करने के निर्देश
मेरठ, जून 12 -- शुक्रवार को डीएम डा.वीके सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में 'अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम' के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान डीएम ने पुलिस अधीक्षक (अपराध) को स्पष्ट निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति के पीड़ित व्यक्ति जब भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचें, तो उनकी एफआईआर प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दर्ज की जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पुलिस की तत्परता अत्यंत आवश्यक है। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि एसएसपी कार्यालय के विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्राप्त पीड़ितों की आर्थिक सहायता के प्रस्तावों का निस्तारण प्राथमिकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.