रुद्रपुर, मार्च 11 -- पंतनगर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्तपोषित परियोजना के अंतर्गत पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विकासखंड के ओढ़गांव, लोहार और वरायल गांवों में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए बेसलाइन सर्वे और एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मशरूम उत्पादन तथा दुग्ध आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना था। कृषि विज्ञान केंद्र पिथौरागढ़ की वैज्ञानिक डॉ. अर्पिता शर्मा कंडपाल ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीक, उसके पोषण महत्व और कम लागत में अधिक आय की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं डॉ. कंचन आर्या ने कृषि आधारित लघु उद्यमों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार ने परियोजना के उद्देश्यों और आगामी प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.