अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
मऊ, अगस्त 23 -- मऊ, संवाददाता। पीस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दलित मुस्लिम समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के पैरा-3 में संशोधन कर धर्म आधारित प्रतिबंध समाप्त करने की अपील की। प्रदर्शन के बाद, दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति से संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के पैरा-3 में आवश्यक संशोधन या उचित संवैधानिक कार्रवाई कर धर्म आधारित प्रतिबंध समाप्त करने की मांग की। उन्होंने पात्र दलित मुस्लिम समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा और उससे जुड़े संवैधानिक लाभ प्रदान करने की भी अपील की। इस प्रदर्शन में घोसी विधानसभा अध्यक्ष सनाउल्लाह आजमी समेत पीस पार्टी के दर्जनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.