देवघर, मई 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार कल्याण विभाग द्वारा जिले में अनुसूचित जाति बच्चों के लिए राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय प्लस टू विद्यालय लेड़वा मधुपुर देवघर में संचालित किया जा रहा है। जिसमें कुल 408 छात्र अध्ययनरत हैं। इस आवासीय विद्यालय में सभी बच्चे अनुसूचित जाति के हैं। इस बात की जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी देवघर दयानंद दुबे ने बताया कि जिले का एकमात्र राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय प्लस टू विद्यालय लेड़वा मधुपुर में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होती है।

परीक्षा में सफलता इस स्कूल में 11वीं व 12वीं कक्षा में विज्ञान और कला संकाय की पढ़ाई होती है। कहा कि इस वर्ष जैक द्वारा आयोजित 12वीं विज्ञान की परीक्षा विद्यालय के 14 छात्रों ने दी थी। जिसमें सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी से 12वीं विज्ञान की परीक्षा पास की। इस...