कोडरमा, फरवरी 25 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जातियों के सामाजिक, आर्थिक एवं सर्वांगीण उत्थान के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता सह परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, संवैधानिक अधिकारों तथा समान अवसर की अवधारणा से अवगत कराना था, ताकि वे योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकें। कार्यशाला के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, छात्रवृत्ति, आवास, सामाजिक सुरक्षा, बैंकिंग सेवाएँ तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीडीओ गौतम कुमार, प्रधान लिपिक नागेश्वर राम, प्रखंड नजीर भुवनेश्वर दास, कटिया पंचायत की मुखिया रेखा देवी, तेतरौन पंचायत की मुखिया आ...