दुमका, मार्च 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रामगढ़ चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बंगाल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अपमान किए जाने व प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध में नारेबाजी किया। वहीं बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग भी कार्यकर्ताओं ने की। मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और वहां की प्रशासन जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देश और समस्त आदिवासी समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। जिला मंत्री जितलाल राय ने कहा कि ममता बनर्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.