रुद्रपुर, फरवरी 7 -- रुद्रपुर। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल सोमवार को सुबह 9 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, काशीपुर में आयोजित होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, चयन ट्रायल में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, महिला फुटबॉल, महिला हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन एवं कुश्ती खेल विधाएं शामिल की गई हैं। अधिकांश खेलों में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जबकि महिला फुटबॉल और महिला हॉकी केवल महिला खिलाड़ियों के लिए निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.