गया, मई 17 -- लोहर आदिवासी अधिकार मंच प्रखंड फतेहपुर की समीक्षात्मक बैठक रविवार को गोपीमोड़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन अजय विश्वकर्मा ने किया। बैठक में सामाजिक, राजनीतिक, संगठनात्मक और अधिकार संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई। मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने समाज के लोगों से पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने से अधिकारों की लड़ाई और मजबूत होगी। बैठक में लोहर समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा नहीं मि...