हमीरपुर, मई 1 -- भरुआ सुमेरपुर। गायत्री तपोभूमि में अनुसुईया आश्रम के स्थापना पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के महंत स्वामी नरायणानंद महाराज ने बताया कि वर्ष 1963 में ब्रह्मलीन संत स्वामी शिवानंद महाराज ने बैशाख पूर्णिमा पर त्रिशूल पूजन करके आश्रम की स्थापना करके भंडारा कराया गया था तब से प्रत्येक वर्ष आश्रम की स्थापना पर भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन कराया जाता है। इस वर्ष भी विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बा सहित आसपास के गांवों में आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को सफल बनाने में सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव, बहोरीलाल गुप्ता, शंभू गुप्ता, संतोष कुशवाहा, प्रेम शंकर यादव, हरेराम श्रीवास्तव, छोटू सिंह, भुन्नी यादव...