लखनऊ, जुलाई 20 -- सचिवालय में अनुसचिवों के खाली पदों पर पदोन्नति के लिए नियमों में छूट की मांग की गई है। सचिवालय कर्मचारियों ने सोमवार को प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान से मिलकर इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।सचिवालय कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चयन वर्ष 2025-26 में अनुसचिवों के 60 से ज्यादा पद खाली हैं। चयन वर्ष 2026-27 में और भी पद खाली हो रहे हैं। बावजूद इसके पदोन्नति नियमों में अनुभाग अधिकारी के पद पर पांच साल की न्यूनतम सेवा की बाध्यता से पदोन्नति नहीं हो पा रही है। इससे कई अनुभाग अधिकारी सेवानिवृत्त हो जा रहे हैं।प्रतिनिधिमंडल ने अनुभाग अधिकारियों के प्रमोशन के लिए पांच साल की अर्हकारी सेवा अवधि में शिथिलीकरण या सेवा नियमावली में जरूरी संशोधन का अनुरोध किया है। प्रतिनिधिमंडल ने दूसरे सेवा संवर्गों का उदाहरण भी ...