अलीगढ़, अप्रैल 24 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन क्षेत्र में अनुसंधान सहायक से कार्यालय के ही अधिकारी ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जिसमें उनके चेहरे और आंख पर चोट लगी है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। यूनिक अपार्टमेंट निवासी सुभाषेन्द सिंह यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में अनुसंधान सहायक के पद पर तैनात है। विभाग का ही एक अधिकारी पिछले कई महीने से रंजिश मानता है। गुरुवार को वह कार्यालय से घर जा रहा था। तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर दी। जिसमें उसके चेहरे और आंख पर चोट लग गई। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। यह भी पढ़ें- लिपिक को जूते से मारने की कोशिश करने वाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबित पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी परवेज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...