अलीगढ़, मई 29 -- अलीगढ़। अनुसंधान उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और शोध गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुसंधान परिषद (यूआरसी) की बैठक कुलपति सभागार में आयोजित की गई। अनुसंधान और विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने की। जिसमें शोध की गुणवत्ता, नवाचार और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कुलपति ने कहा कि शोध संस्थान की रीढ़ होते हैं। बैठक में डीबीआरएयू के पूर्व कुलपति प्रो. अशोक मित्तल, संयुक्त कुलसचिव प्रो. दिनेश शर्मा, डीन रिसर्च प्रो. रविकांत, डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. राजेश उपाध्याय, प्रो. शिवराज सिंह त्यागी, प्रो. अशोक उपाध्याय, डा. रामकुमार पाठक आदि उपस्थित रहे। टीकाकरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमअ...