पटना, अप्रैल 21 -- राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल और आईसीएमआर के अधीनस्थ संस्थान राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमआरआईएमएस) के बीच मंगलवार को करार हुआ है। चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए यह समझौता किया गया है। तिब्बी कॉलेज के सहायक प्रो. डॉ. शफाअत करीम ने यह जानकारी दी। दो संस्थानों के बीच हुए समझौते के दौरान आरएमआरआईएमएस पटना की ओर से संस्थान के निदेशक डॉ. कृष्णा पांडेय व रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वहाब ने भाग लिया। मौके पर राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल की प्राचार्या डॉ. उमा पांडेय, आरआरआईयूएम के निदेशक डॉ. अब्दुल रशीद व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मंजर आलम थे। कॉलेज की ओर से इस समझौते पर राजकीय तिब्बी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. महफूजुर रहमान ने हस्ताक्षर किए। इसके तहत चिकित्सा शिक्षा, ...