प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में ऋषि व्याख्यानमाला का आयोजन गुरुवार को हुआ, जिसमें सत्र 2023-24 के शोधार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुख्य वक्ता प्रो. देवदत्त सरोदे ने 'संस्कृत शास्त्रों के अनुसन्धान में समस्या एवं नवीन संभावनाएं' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्राचीन विद्याओं, 64 कलाओं और मौलिक, अनुप्रयोगात्मक व प्रयोगात्मक शोध की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अधिष्ठाता प्रो. वीके राय और विभागाध्यक्ष प्रो. प्रयाग नारायण मिश्र ने शोधार्थियों को नवाचार अपनाने और समाजोपयोगी अनुसंधान के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...