घाटशिला, जुलाई 13 -- गालूडीह। मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गालूडीह में रविवार को अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली संस्थान की दो शिक्षिकाएं मेघा महापात्रा एवं प्रीति कुंडू को सम्मानित किया गया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन कुमार, सचिव अशोक चौधरी तथा निदेशक डॉ. डीके मिश्रा ने दोनों शिक्षिकाओं को शॉल, स्मृति-चिह्न एवं Rs.5 हजार की प्रोत्साहन राशि (चेक) प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षकों की शोध उपलब्धियां संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शोध संस्कृति को नई पहचान देती हैं तथा विद्यार्थियों को नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित करती हैं। मेघा महापात्रा, सहायक प्राध्यापक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग, को उनके अभिनव एंटीना डिजाइन पर प्राप्त पेटे...