औरैया, अप्रैल 15 -- औरैया, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। जिले में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेहतर अंक हासिल किए। इस परीक्षा में अनुष्का सिंह ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं जेहरा मजहर और दिव्यांशी ने 98.4-98.4 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। सूर्यांश ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा आदित्य प्रताप सिंह ने 98 प्रतिशत, आदित्य ने 97.6 प्रतिशत, तन्वी ने 97.6 प्रतिशत, सृजन यादव ने 97.6 प्रतिशत, उत्कर्ष ने 96.8 प्रतिशत और अन्वय पोरवाल ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- अनुष्का सिंह ने 99.4 फीसदी के साथ किया टॉप विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए...