मेरठ, जून 7 -- अनुष्का पाल हत्याकांड को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पूर्व जिला प्रचार मंत्री संजय दौरालिया द्वारा चिरौड़ी गांव में और सपा जिलाध्यक्ष सोनू पाल के नेतृत्व दौराला चौराहा पर निकाले जाने वाले कैंडल मार्च को पुलिस ने रोक दिया। इसको लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कैंडल मार्च की घोषणा करने वाले सोनू पाल पाबली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और शांतिभंग की धारा चालान कर दिया। जमानत पर छुटने के बाद सोनू पाल ने बताया कि अनुष्का को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से ग्रामीण कैंडल मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। वहीं चिरौड़ी गांव में भाकियू के संजय दौरालिया के नेतृत्व में निकाले जाने वाले कैंडल मार्च को र...