औरैया, अप्रैल 23 -- औरैया, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जनपद औरैया के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस बार टॉपर्स की सूची में खास तौर पर छात्राओं का दबदबा देखने को मिला, जिन्होंने बेहतरीन अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। श्री राधाकृष्ण इंटर कॉलेज, फफूंद की छात्रा अनुष्का ने 91.60 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर जनक दुलारी बालिका इंटर कॉलेज, औरैया के छात्र राज दुबे रहे, जिन्होंने 91.00 फीसदी अंक प्राप्त किए। एस.पी. शिवानंद इंटर कॉलेज, दिबियापुर की शिवान्या ने 90.40 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- कनिष्का ने 95 फीसदी अंक के साथ जिले में किया टॉप एसवीएम इंटर कॉलेज, दिबियापुर की दिशा चतुर्वेदी ने 90.20...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.