बागपत, फरवरी 28 -- खेकड़ा। कस्बे की बेटी अनुष्का ने सीएसआईआर एनईटी में ऑल इंडिया 15वीं रैंक पाकर बेहतर प्रदर्शन किया है। शिक्षक परिवार की बेटी की सफलता से कस्बे में हर्ष का माहौल है। इस सफलता के साथ ही अनुष्का ने जेआरएफ यानि जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता प्राप्त कर ली है। अनुष्का, दिल्ली सरकार में शिक्षक संजय कुमार कौशिक की पुत्री हैं। 28बाग101- खेकड़ा की होनहार बेटी अनुष्का शर्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...