एटा, अप्रैल 1 -- मंडल स्तर पर हुई अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोहनपुर की बेटी अनुष्का दिवाकर का चयन हुआ है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में हुए सम्मान समारोह में अनुष्का को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका परवीन निशा ने उपलब्धि को विद्यालय, गांव के लिए महत्वपूर्ण, प्रेरणादायक बताया। प्रश्नोत्तरी से कक्षा पांच की छात्रा अलीशा को मिस, छात्र अब्दुल समद को मिस्टर फेयरवेल चुनकर सम्मानित किया गया। शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा ने बच्चों को आगे भी अनवरत मेहनत कर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने को प्रेरित किया। मेधावी, बच्चों, उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक नवी रजा खां, शिक्षामित्र वंदना, अशोक कुमार सिंह, सृष्टि, आशिया, प्रीति, आरोही, महक,अंगूरी, आजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.