कोडरमा, जनवरी 19 -- कोडरमा, वरीय सवांददाता। सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया की कक्षा 8 की छात्रा अनुश्री ने जिम्नास्टिक के क्षेत्र में जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। धनबाद में आयोजित प्रथम झारखंड राज्य स्तरीय एक्रोबेटिक एवं रिद्मिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनुश्री का चयन राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में किया गया है। प्रतियोगिता में अनुश्री ने रिद्मिक जिम्नास्टिक (रिबन प्रॉप) में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक मिक्स पेयर स्पर्धा में द्वितीय स्थान हासिल कर शानदार सफलता अर्जित की। सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि अनुश्री की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उसकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.