मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- मुरौल, एक संवाददाता। ढोली स्थित तिरहुत कृषि कॉलेज में शुक्रवार को डीन डॉ. पीपी सिंह की अध्यक्षता में कॉलेज एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। सदस्यों ने 2026 से 2030 के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। डीन ने नव नामांकित छात्र-छात्राओं से अनुशासित होकर शैक्षणिक माहौल में शिक्षा ग्रहण करने की अपील की। बताया कि कॉलेज में कैंटीन से लेकर छात्रावास तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बैठक में मुरौल सीओ संजय कुमार ठाकुर, मुरौल ओपी के एसआई शैलेश कुमार, डॉ. केके सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. बृजेश कुमार, चंद्रकांत, फूलचंद प्रसाद, तान्या चौहान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...