गाजीपुर, मार्च 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 34 वां जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं गणेश वंदना की प्रस्तुति छात्राओं ने दी। सचिव डा. शिव कुमार ने अतिथियों एवं प्राचार्य का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं स्कार्फ पहनाकर किया। मुख्य अतिथि डा. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने स्काउट ध्वज को फहराकर सलामी लिया। सभी बारह टीमों ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दिया। महिला महाविद्यालय में आयोजित समागम में पीजी कॉलेज गाजीपुर, महात्मा गांधी शती स्मारक गरुवा मकसूदपुर, शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर, राजकीय महाविद्यालय सैदपुर, पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा, हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां, राजकीय महिला प...