फतेहपुर, जुलाई 2 -- फतेहपुर। शहर के प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने आए कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अनुशासित कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी मजबूती होती है। क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में छिवली नदी से लेकर पटेल नगर चौराहे तक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाद में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि संगठन का आधार कार्यकर्ता होता है, और वही कार्यकर्ता के आचरण व व्यवहार से समाज संगठन के स्वरूप को देखता और समझता है, इसलिए हमें अनुशासन ...