लखनऊ, मार्च 31 -- अटल बिहारी वाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन लोकोत्सव कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केकेसी के प्राचार्य प्रोफेसर केके शुक्ला ने कहा कि अनुशासन ही व्यक्ति को बड़ा बनाता है, परिश्रमी व्यक्ति कभी बेरोजगार नही होता। विशिष्ट अतिथि डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य ही नि:स्वार्थ सेवा है। एलयू से प्रोफेसर हिमांशु सेन ने भी विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा पाल व डॉ. सादिया समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...