कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पॉडकास्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु आयुष कुमार ने किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवं सहायक प्राध्यापिका डॉ. पूजा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मंच संचालन बी.एड. सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु आयुष कुमार और श्रेया कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने सहायक अध्यापकों से उनके जीवन से जुड़े अनुभवों एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिससे उन्हें मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अपने संबोधन में मनीष कुमार सिंह ने कहा कि अनुशासन ही जीवन में सफलता की सीढ़ी है। यह भी पढ़ें- यूओयू छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ महाविद्यालय के प्राचार्...