हरिद्वार, अगस्त 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय में आयोजित एक सप्ताह के प्रेरणा कार्यक्रम का समापन रविवार को हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. राकेश भूटियानी ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है। अनुशासित छात्र ही अपने लक्ष्य को सहजता से प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है। अनुशासित प्रबंधक ही अपनी टीम को साथ लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए उत्पाद को बाजार में सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर सकता है। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछे, जिनका उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया गया। संचालन विकास अग्रवाल ने किया। इस दौरान प्रो. पंकज मदान, डॉ. कपिल पांडेय, डॉ. रत्नेश शुक्ला, अभिजीत सिंह, नारा...