मेरठ, अप्रैल 10 -- डीएम पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ़ में कक्षा 12 के छात्रों की अनुशासन समिति 2026-27 गठित की गई । विद्यालय के डायरेक्टर रविन्द्र चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद सिंह चौहान ने अनुशासन समिति के सदस्यों को बैच लगाकर सम्मानित किया। अनुशासन समिति के सदस्यों में कक्षा 12 के विधिका त्यागी, सारिका सैनी, शायबा, लकी, प्राची यादव, सृष्टि गोदारा, अनुष्का, प्रेरणा त्यागी, राधिका खटाना, कानिका धामा, साक्षी यादव, विधि त्यागी, नंदिनी त्यागी, एकांश त्यागी, यशराज निर्वाण, वंश त्यागी, नमन शर्मा, अनिक धामा, भरतवीर शांडिल्य सहित 31 छात्र-छात्राओं को बैच लगाकर विद्यालय अनुशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई । इस अवसर पर समस्त स्टाफ व विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.