मेरठ, दिसम्बर 13 -- मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, छोटा मवाना में शुक्रवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के निर्देशन तथा उत्तर प्रदेश स्काउट और गाइड के सहयोग से तीन दिवसीय स्काउट और गाइड शिविर लगा। इसमें डीएलएड प्रशिक्षण 2025 के समस्त प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ से आए सहायक निदेशक पवन कुमार सचान ने डायट में स्काउट और गाइड शिविर का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षुओं को अनुशासित रहने, स्काउट और गाइड शिविर की महत्ता, टोलियों को आवंटित महापुरुषों के नामों की विशेषता व कार्यों के प्रति मार्गदर्शन देते हुए प्रोत्साहित किया। डायट प्राचार्य मनोज आर्य ने शिविर का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने समस्त प्रशिक्षुओं को अपने जीवन व नित्य कार्यों में अनुशासन विकसित करने, नेतृत्व भाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.