अनुशासन व गुणवत्ता सफल शोधार्थी की पहचान: वीसी
मोतिहारी, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू के राजनीति विज्ञान विभाग में बुधवार को पीएचडी कोर्स के शोधार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने की। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शोध ही एक सफल शोधार्थी तथा उत्कृष्ट शिक्षाविद् की पहचान हैं। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. एस.पी.एम. त्रिपाठी ने सामाजिक विज्ञान में शोध के वास्तविक स्वरूप, उसकी वैज्ञानिक पद्धतियों तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ उसकी अंतर्संबद्धता पर विस्तार से प्रकाश डाला। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नीलम कुमारी ने शोध-पद्धति, अकादमिक उत्कृष्टता तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण शोध की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- गुणवत्तापूर्ण शोध ही सफल शोधार्थी की पहचान : वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.