भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। पुलिस पदाधिकारियों को अनुशासन में रहने और शारीरिक दक्षता बनाए रखने का निर्देश के साथ ही सलाह भी दी गई। मौका था पुलिस के साप्ताहिक परेड का। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित किए गए परेड का निरीक्षण करने एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान जवानों के टर्नआउट का भी जायजा लिया गया। वहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कर्तव्य निर्वहन में तत्परता बनाए रखने पर बल दिया गया। पुलिस मुख्यालय ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण वरीय अधिकारियों द्वारा करने का निर्देश पहले ही दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.