रांची, जनवरी 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में शनिवार के दिन 10वीं के विद्यार्थियों के लिए ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्रनाथ महतो ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते कहा कि अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास ही सफलता की कुंजी है। मौके पर आदित्य महली को मिस्टर फेर्वाल और शिवानी मुंडा को मिस फेर्वाल चुना गया। कार्यक्रम का संचालन सुहानी सिंह और अंश चौधरी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...