चित्रकूट, अप्रैल 26 -- चित्रकूट। पुलिस लाइन में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। डीएम पुलकित गर्ग ने परेड की सलामी ली। पिछले नौ माह से पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षी आधारभूत प्रशिक्षण ले रहे थे। इनमें जेटीसी चित्रकूट 237, प्रतापगढ़ 90 व प्रयागराज के 122 प्रशिक्षु शामिल थे। चित्रकूट से एक प्रशिक्षु के अवकाश में होने से आरटीसी में 449 रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 को शुरु हुआ था। दीक्षांत परेड में रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के बाद बेहतर तरीके से परेड का प्रदर्शन किया। डीएम पुलकित गर्ग व जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यह भी पढ़ें- शानदार पासिंग आउट परेड के बीच 470 रिक्रूट बने सिपाही रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम ने एसपी के साथ परेड में शामिल टोलियों का न...