रांची, मार्च 29 -- तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन की आवश्यक बैठक रविवार को एसोसिएशन के खूंटी स्थित कार्यालय में हुई। कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार की अध्यक्षता व सचिव अवधेश कश्यप के संचालन में हुई बैठक में क्रिकेट के विकास को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही जिला लीग मैच कराने, टर्फ विकेट बनाने, खूंटी प्रीमियर लीग आयोजन करने सहित अनुशासन के मुद्दे पर चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि अनुशासन तोड़ने वालों के ख़िलाफ एसोसिएशन कड़े कदम उठाएगी चाहे वो खिलाड़ी हों या पदाधिकारी। खेल में अनुशासन सबसे जरूरी है। बैठक में हाल के दिनों में हुए कई मामलों पर गहन चर्चा की गयी। बैठक में इस सत्र के बच्चे हुए लीग मैच 31 मार्च से शुरू करने का निर्णय लिया गया। 31 मार्च को सीएफसी खूंटी व गुरुकुल के बीच मैच होगा। बैठक में तोरपा में महिला प्रदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.