धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वरीय उपाध्यक्ष लक्षमण तिवारी के नेतृत्व में रांची में झारखंड प्रभारी के राजू से मिला। मौके पर अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस की सह प्रभारी बेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं लगातार अनुशासनहीनता में संलिप्त नेताओं के विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई कर उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कुछ नेताओं की गतिविधियों से संगठन की छवि धूमिल हो रही है तथा कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम और असंतोष की स्थिति है। ऐसे में संगठन की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए दोषी ...