बगहा, दिसम्बर 6 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना चाहिए। उक्त बाते चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने कही। नगर के संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह शनिवार को स्कूल परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फादर प्रिंसिपल आर्मस्ट्रांग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने छात्रों को खेल भावना अपनाने और राष्ट्र सेवा में तत्पर रहने का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों से देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इससे पूर्व समारोह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.