आजमगढ़, जून 4 -- आज़मगढ़, संवाददाता। सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर में 99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-313 के नौवें दिन बुधवार को कैंप कमांडेंट ने कैंडेटों को ड्रोन प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर कर्नल दिनेश शर्मा ने कहा कि कैंप में रेजिमेंटल लाइफ के गुणों को आत्मसात कर कैडेट चरित्र निर्माण, अनुशासन अैर धर्मनिरपेक्ष से अभिसिंचित होकर देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए तैयार हैं। राष्ट्र की सेवा के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को तैयार कर भारतीय सेना का गौरव बढ़ाने को तत्पर हैं। कैंप में अपनी विधाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एनसीसी का दस दिनी शिविर शुरू पूर्व डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ज...