हरिद्वार, अप्रैल 17 -- एसएमजेएन पीजी कॉलेज स्थित उत्तराखंड मुक्त विवि के अध्ययन केंद्र में शुक्रवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए 'दीक्षारम्भ' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, समन्वयक डॉ. शिव कुमार चौहान व शिक्षाविद डॉ. अजय पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. बृजेश बनकोटी ने कहा कि अनुशासन और स्वाध्याय दूरस्थ शिक्षा में सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विवि की लचीली शिक्षा प्रणाली को उच्च शिक्षा के विस्तार में महत्वपूर्ण बताया। मुख्य वक्ता डॉ. अजय पाठक ने कहा कि विवि दूरदराज और वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुंचाकर समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.