देहरादून, जनवरी 5 -- देहरादून। पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मालदेवता में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन विद्यार्थियों को वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिला। शिविर में आयोजित बौद्धिक सत्र में प्रमुख सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य धनंजय चतुर्वेदी ने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। शिविर की शुरुआत प्रतिदिन की भांति प्रातः कालीन दौड़, योगाभ्यास और स्वच्छता कार्यक्रम के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन के साथ बौद्धिक सत्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि धनंजय चतुर्वेदी ने कहा कि एनएसएस छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाता है और जीवन में अनुशासन का महत्व सिखाता है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में विकसित सेवा भाव और अनुशासन ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.